दिल्ली के साध नगर में भीषण आग से इलाके में मची अफरा-तफरी
दिल्ली। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के साध नगर इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में 9 लोग फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। आग पर काबू पाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आग बिल्डिंग के एक हिस्से में शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैल गया, जिससे एक परिवार के सदस्य अंदर फंस गए थे। हालांकि, समय रहते की गई कार्रवाई से सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अवैध प्रवासियों पर अमेरिका सख्त, देश छोड़ने पर मिलेगा 2600 डॉलर बोनस
दुर्ग में कैनाल रोड परियोजना के खिलाफ जोरदार विरोध
पाकिस्तान की आर्थिक हालत बदतर, गरीबी में लगातार इजाफा
नीतीश कुमार के इशारों से खुला राज, कौन होगा अगला CM?
उत्तर नगर में ईद से पहले ‘खून की होली’ की धमकी, इलाके में तनाव
इच्छामृत्यु प्रक्रिया में नया मोड़, अब पानी देना भी बंद
Chhattisgarh विधानसभा पहुंचे सरेंडर नक्सली, बना चर्चा का विषय
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”